फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला के साथ बलात्कार

Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में अकेले सो रही महिला के साथ पड़ोस के एक युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया। बलात्कार के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव की एक महिला शुक्रवार की रात को अपने घर पर सो रही थी। उसका पति कहीं बाहर गया था। रात के समय मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया व चीखने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया। सुबह पति के आने पर उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर पति बसरेहर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पति की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


घटना के बाद से युवक फरार है। एसओ बसरेहर गोलू राम भाटी ने बताया कि पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें