फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ विरोध पर लहराया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएसपी के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कर्वा खेड़ा स्थित पंचायत लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर लौट रही एक छात्रा का रास्ता रोककर दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वह बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्वा खेड़ा स्थित पंचायत लाइब्रेरी में रोजाना कंपटीशन की तैयारी करने जाती है। बीते 22 अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह लाइब्रेरी में पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने गांव लौट रही थी।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि रास्ते में लवेदी गांव के रहने वाले सर्वेंद्र सिंह और अमन उर्फ लल्लू ने उसे घेर लिया। दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर अभद्रता की और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने जब शोर मचाया तो लोग जुटने लगे। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने सरेराह तमंचा लहराया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन




एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर बकेवर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें