फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पिकप ने रौंदा, मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बकेवर में सड़क हादसे के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर नगर के पश्चिमी तिराहे पर कोचिंग से साइकिल से गांव लौट रहे छात्र को पिकप ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद अनियंत्रित पिकप एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद नेशनल हाईवे किनारे पलट गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को दो घंटे जाम रखा।  पश्चिमी तिराहे पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


        थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा निवासी हरिकृष्ण का इकलौता पुत्र मोहन(15) 9 वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे वह बकेवर कस्बे से कोचिंग से पढ़कर साइकिल से गांव लौट रहा था।  कस्बे के पश्चिम तिराहे पर सर्विस रोड अधूरी पड़ी होने के कारण वह हाईवे एक कट से पार कर रहा था।तभी इटावा की ओर से आ रही दूध केनों से लदी पिकप लोडर ने उसे रौंद दिया। जिसके चलते छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र के सिर, चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं दुर्घटना के बाद अनियंत्रित हुई लोडर मोटरसाइकिल सवार भरथना क्षेत्र के ग्राम जेतूपुर बेर निवासी छेदालाल(65) को टक्कर मारती हुई हाईवे किनारे पलट गई। चालक भाग गया। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस के 100 नंबर कंट्रोल रूम को दी। पुलिस दुर्घटना के आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची।

इससे पहले आसपास के गांव के ग्रामीण हुजूम के साथ नेशनल हाईवे पर उतर आए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने के साथ ओवरब्रिज बनाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उपजिलाधिकारी भरथना प्रमोद तिवारी, सीओ राघवेंद्र राठौर के साथ साथ सहसों, चकरनगर, लवेदी, फ्रेंड्सकालोनी, सिविललाइन, भरथना, इकदिल, महिला थाना व क्यूआरटी टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र के शव को कब्जे में लिया। ग्रामीण नहीं माने और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर अड़े रहे। जाम में फंसे यात्रियों का हाल देखकर सोबरन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार यादव, प्रधान पप्पू यादव, बीके यादव, सुभाष यादव, राकेश यादव, उदयवीर यादव मौके पर आए। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ  ग्रामीणों को समझाया। तब कही उनका गुस्सा शांत हुआ। उपजिलाधिकारी के  ओवरब्रिज बनाने का आश्वासन देने पर मृत छात्र का शव हाईवे से उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें