फोटो 45::::विवेक की फाइल फोटो।
फोटो 46::::हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
फोटो 47:::बाइक में टक्कर मारने वाली पिकअप। संवाद
हेलमेट न होने से कारोबारी के बेटे के सिर में गंभीर चोट आई
- इकदिल कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। न्योता खाकर लौट रहे सराफा व्यवसायी की बाइक में इकदिल कस्बे में ओवरब्रिज के पास दूध लादकर ले जा रहे पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता-पुत्र बाइक से उछलकर गिर पड़े। हादसे में घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल ले जा गया। यहां डॉक्टर ने सराफा व्यवसायी मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न होने से कारोबारी के बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है।
गांव रितौर निवासी विवेक उर्फ छुट्टन तिवारी (50) की इकदिल कस्बे में स्टेशन रोड पर सराफे की दुकान है। रविवार शाम को वह दुकान बढ़ाकर बेटे लालजी (20) के साथ पृथ्वीपुर गांव में न्योता खाने के लिए गए थे। देर शाम वह वहां से घर के लिए लौट रहे थे। रास्ते में कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे बकेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूध की लोडर पिकअप ने उनकी बाइक पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र दोनों उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी डॉ. शिवम राजपूत ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद बाइक पर पीछे बैठे विवेक तिवारी को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पुत्र लालजी को हल्की चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पिकअप के साथ चालक को पकड़ लिया है। घायल युवक को उपचार दिलाने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।