फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओपीडी में जेब काटने वाला चाकू के साथ गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग ओपीडी में मरीज के परिजन की जेब से नौ हजार रुपये चोरी करने वाले युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित उर्फ कुंडली निवासी स्टेट बैंक गिहार कॉलोनी,ल थाना करहल मैनपुरी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। वहीं, उसके साथ शामिल तीन अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मरीज राजवीर के परिजन उपचार के लिए विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग ओपीडी में आए थे। इसी दौरान आरोपी ने उनकी जेब से नौ हजार रुपये चोरी कर लिए। सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम और एक चाकू बरामद हुआ। इसके बाद नौ हजार रुपये पीड़ित के परिजन को वापस सौंप दिए गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ कुंडली को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। फरार तीन अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराई गई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें