फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फुलेरा दूज आज, अबूझ मुहूर्त में होंगे शुभ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/निवाड़ीकला। आज फुलेरा दूज मनाई जाएगी। अबूझ मुहूर्त होने से शुभ कार्य करने के साथ ही खरीदारी भी होगी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की समर्पित है। इस दिन दोनों का पूजन करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
विज्ञापन

आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने फूलों की होली खेली थी। इसी के चलते फुलेरा दूज पर रंग खेलने के साथ ही पूजन होता है। उन्होंने बताया कि इस तिथि की शुरुआत सोमवार सुबह 9:44 बजे से हो गई है जो 12 मार्च की सुबह 7:13 बजे तक रहेगी। 12 मार्च को उदया तिथि होने से फुलेरा दूज मनाई जाएगी।
बताया कि इस दिन सायंकाल में श्रीकृष्ण जी और राधा रानी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं हैं तो ऐसे दंपती पीले वस्त्र धारण कर पूजा-अर्चना करें। इससे समस्याओं का समाधान होता है। राधा रानी का शृंगार करने के साथ ही उन्हें अबीर व गुलाल अर्पित करें। फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है शुभ मुहूर्त
राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त- 12 मार्च को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर दो बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजकर 50 मिनट तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें