फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फार्मासिस्ट लिखते पर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देते हैं दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। महेवा ब्लॉक के गांव लवेदी में स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बिना चिकित्सक के लोगों के लिए अनुपयोगी सिद्ध हो रहा है। जून माह में डॉक्टर का स्थानांतरण होने के बाद से यहां फिर किसी नए डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। मरीजों को फार्मासिस्ट इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन

लवेदी के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में तैनात डॉ. रजनी का जून माह में स्थानांतरण हो गया था। तब से अस्पताल फार्मासिस्ट इशरद प्रकाश सिंह और वार्ड बॉय लौआ सिंह के भरोसे चल रहा है। योगा के लिए रखे गए अध्यापक भी अस्पताल में कभी कभार ही आते हैं। फार्मासिस्ट शरद प्रकाश ने बताया कि उनकी तैनाती चकरनगर में है सप्ताह में तीन दिनों के लिए इस अस्पताल पर वह रहते हैं। उनकी अनुपस्थित में मरीजों को दवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देते हैं। वार्ड बॉय लौआ सिंह का कहना है कि जो पर्चे पहले से बने होते हैं उन पर वह दवा दे देते हैं और बाकी मरीजों को वापस लौटा दिया जाता है। अस्पताल में 20 से 30 मरीज इलाज के लिए प्रतिदिन आते हैं। जिला आयुर्वेद और यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चिकित्साधिकारी की कमी के चलते फार्मासिस्ट चकरनगर को कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें