फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता चाहेगी तो फिरोजाबाद से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : शिवपाल

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
नगला हरजू स्थित विद्यालय में संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष  शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता चाहेगी तो वे फिरोजाबाद सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसे।  प्रसपा अध्यक्ष ने ये बातें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौबिया इलाके के नगला हरजू में एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सिरसागंज विधानसभा सीट से सपा के विधायक हरिओम यादव ने उनके सामने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही। इस पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि वे पहले फिरोजाबाद जाकर वहां के लोगों से बात करेंगे। यदि लोग चाहेंगे कि वे फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। तीन फरवरी को फिरोजाबाद में प्रसपा की रैली होगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने व नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने मायावती को बहन नहीं माना तो वे अखिलेश की बुआ कैसे हो गईं। बुआ का कोई भरोसा नहीं है। वे तीन बार बीजेपी से मिल चुकीं हैं। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को धोखा देकर बीजेपी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि बबुआ ने अपने बाप को और बुआ ने अपने भाई को धोखा दिया। इन पर कौन भरोसा करे। उन्होंने कहा कि जिसने चाचा और बाप का सम्मान नहीं किया। इसलिए उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें