कस्बा क्षेत्र के तहत मुहल्ला सब्जी मंडी स्थित पुराने तहसील परिसर में बने सरकारी आवासों का तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने जायजा लिया और अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को आवास खाली करने को कहा।
विज्ञापन
तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने रजिस्टार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव, नायब नाजिर अर्चना शुक्ला की मौजूदगी में परिसर में बन सरकारी क्वार्टर में रह रहे राजस्व कर्मचारियों की जानकारी की। यहां अनधिकृत रूप से रह रहे सरकारी कर्मचारी व अन्य लोगों को आवास खाली करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार ने बताया कि उक्त आवासों में भवन शुल्क जमा करने वाले कर्मचारी ही रह सकते हैं। जो कर्मचारी उक्त शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। उनसे तत्काल आवास खाली करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान सदर लेखपाल गौरव श्रीवास्तव, अमीन राजीव शुक्ला, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।