फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम का अपमान करने वाले का नाश तय : महंत राजूदास

Sat, 25 Mar 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जो भी राम और हिंदुओं को अपमानित करता है, उसका समूल नाश तय है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ दुराचार करने वाले की आंखें फोड़ दो और सिर अलग कर दो। ऐसे लोगों को जीने का हक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो हिंदुत्व की बात करेगा, अब वही देश पर राज करेगा। योगी बाबा के डर से अपराधी जेल से नहीं निकलते हैं। मुख्तार अंसारी जैसे लोग सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश न भेजा जाए।
महंत ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं कि जब सरकार बनेगी तो रामचरितमानस को बैन कर देंगे। जब स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में थे तब जय श्रीराम, हरे राम-हरे कृष्णा कहते थे, लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी को लेकर महंत ने कहा कि वह आज तिलक, रुद्राक्ष की माला और जनेऊ पहनकर कहते हैं कि मेरे दादा हिंदू थे। जब विदेश में जाते हैं तो कहते हैं कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है, मदद करो।
पत्रकार वार्ता में महंत ने कहा कि हम शस्त्र और शास्त्र दोनों पर विश्वास रखते हैं। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के रणवीर सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, रामनरेश शर्मा, एसके मिश्रा, रोहित चौधरी, सुनील अवस्थी, नागेश्वर चौबे, अभिषेक त्रिपाठी, सीमा यादव, रेखा चंदानी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आयोजक आकाश पाठक, आशीष त्रिपाठी, नीटू चौधरी ने महंत का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें