फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवाओं को नचाएगा सौहार्द और आर्यन का डमरू एफएम

Sat, 25 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के दो युवाओं ने लंबी छलांग लगाई है। यह दोनों 26 मार्च को एफएम चैनल 89.6 रेडियो डमरू लांच करने जा रहे हैं। दोनों युवा स्टार्टअप जिले से शुरू कर रहे हैं। शहर के पक्का बाग में ही चैनल का कार्यालय होगा। आठ लोगों की टीम इसमें काम करेगी।
विज्ञापन

एसडी फील्ड में रहने वाले सौहार्द दीक्षित और शांति कालोनी निवासी आर्यन यादव ने बताया कि चार साल पहले वह लोग सामाजिक संस्था युवा एकता मिशन से जुड़े थे। इसके बाद उन दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों की ही स्कूल के समय से रंगमंच में रुचि रही। एनजीओ से जुड़े होने के कारण दिल्ली व मुंबई जैसे शहरों में भी काम करने गए।
आर्यन ने एमबीए किया और फिर तकनीकी से युवाओं को जोड़ने पर काम करने लगे। इसके लिए उन दोनों ने रेडियो डमरू नाम से एफएम चैनल शुरू करने की योजना बनाई। 107.4 रेडियो नोएडा में काम करने के कारण सौहार्द को इसकी जानकारी भी थी। ऐसे में उन लोगों का रास्ता आसान होता चला गया। काफी प्रयास के बाद 26 मार्च को इसकी शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें