फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाई, हटाने पर हंगामा

Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नगर के मोहल्ला टीला खशहालपुर में बने बरातघर के चबूतरे पर गुरुवार रात कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तनाव बढ़ता देखकर प्रबुद्धजनों की मदद से पुलिस ने लोगों काे समझाया। मूर्ति को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

बरातघर के चबूतरे पर आंबेडकर की मूर्ति लगाने की सूचना पर सीओ विवेक जावला, एसएचओ रण बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चुनावी आचार संहिता का हवाला देकर मूर्ति हटाने की बात कही। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। इस पर सभासद सुशीला देवी, सपा नेता अजय यादव गुल्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव, बसपा नेता बलवीर सिंह को बुलाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कहा कि अचार संहिता के बाद अनुमति मिलने पर मूर्ति लगवा दी जाएगी। इस पर लोग मान गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मूर्ति को लोडर से थाने ले जाया गया। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।
सभासद सुशीला देवी ने बताया कि किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचने देंगे। एसएचओ रण बहादुर सिंह ने बताया कि मूर्ति लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।


कई थानों का फोर्स और पीएसी तैनात
क्षेत्र का माहौल न बिगड़े, इसे देखते हुए भरथना के साथ ही बकेबर, ऊसराहार आदि थानों की पुलिस समेत पीएसी बटालियन तैनात कर दी गई है। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रशासनिक अधिकारी दिनभर घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बिना अनुमति के मूर्ति लगा दी थी। मोहल्ले वालों को समझा दिया गया है। मूर्ति लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स तैनात कर दिया गया है। - सत्यपाल सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें