फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। बोरी में गांजा भरकर जा रहे तस्कर को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात बिरारी गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार किलो 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत लगभग 52 हजार रुपये है।
विज्ञापन

एसआई विष्णुकांत तिवारी टीम के साथ गांव बिरारी के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्हें गांजा तस्करी की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल, एसआई संजय सिंह के साथ बिरारी गांव पहुंचे। वहां सुनील कुमार दोहरे निवासी ग्राम मुडेना समसपुर, विरोंधी थाना भरथना प्लास्टिक की बोरी लेकर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में बोरी से गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह आसपास के जिलों में गांजे की आपूर्ति करता है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें