फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल बस के इंजन में लगी आग लोगों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह शहर के एक स्कूल की बस के इंजन से अचानक धुआं उठने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ड्राइवर और स्टाफ ने बच्चों को बस से नीचे उतारा और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब यह घटना हुई उस समय स्कूल बस में लगभग 25 बच्चे बस में सवार थे।
विज्ञापन




गुरुवार को सुबह जैसे ही यह स्कूल बस भरथना से शहर की ओर चली तभी उसके इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। यह देख ड्राइवर और स्टाफ से सबसे पहले बस को सड़क के किनारे खड़ा कर बच्चों को उतारना शुरू कर दिया। इसी बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखने पर पता चला कि बस के इंजन में आग लग गई है।
लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया और कुछ ही देर में आग को बुझा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे से अभिभावकों में स्कूल प्रशासन के प्रति नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल वाहनों की नियमित फिटनेस जांच नहीं कराई जाती और सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि बस में आग की यह घटना हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें