फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने किया हॉटस्पाट का निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या 04 भरथना के रमायन गांव में कंटेन्मेंट क्षेत्र का निरीक्षण करते कोविड जिला नॉडल अधिकार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
नोडल अधिकारी सैमुअल पॉल ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट रमायन गांव का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमित तहसीलकर्मी के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सैमुअल पॉल ने उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र रमायन गांव का निरीक्षण किया। यहां 55 साल का तहसील कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

कोरोना जांच कराए जाने की पड़ताल करने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने स्क्रीनिंग कराने की जानकारी दी।
कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं होना बताया। इस पर नाराजगी जताते हुए जल्द ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
साथ ही कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कोतवाल अनिल कुमार ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें