फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमानस होने लगा त्रस्त, प्रदेश में जंगलराज

Sat, 29 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। दिनदहाड़े हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। आम जन मानस अभी से त्रस्त होने लगा है लेकिन मीडिया इसे उजागर नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार शाम सड़क मार्ग से सैफई पहुंचे और कुछ देर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे सैफई पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करीब 15-20 मिनट रुके। इस दौरान उनके आने की सूचना पाकर कुछ कार्यकर्ता भी सैफई पहुंच गए। सपा अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद वह फिरोजाबाद जिले के राजा का ताल गांव के लिए रवाना हो गए। वहां पार्टी के किसी नेता की बेटी का शादी समारोह है। वह उसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर सांसद तेजप्रताप यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अमित सोनी, संतोष शाक्य, चंदगीराम, राजवीर ठेकेदार, आजम खां इटावा, राजू यादव, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें