फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से बनी पक्की छत गिरी, नीचे सो रहा किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला सिसहाट में रविवार रात पक्के घर के कमरे की छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर किसान घायल हो गया। किसान को फिरोजाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिसहाट मोहल्ला निवासी किसान रविंद्र सिंह पुत्र नवाब सिंह घर के कमरे में सो रहे थे। रविवार रात लगभग दो बजे अचानक उनके कमरे की ईंट व सीमेंट से बनी छत भरभरा कर गिर पड़ी। मलबा ऊपर गिरने से किसान घायल हो गया। रात के वक्त छत के गिरने की तेज आवाज से लोग जाग गए। घरवाले कमरे में पहुंचे और हालात देखकर चीख उठे। आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। आनन फानन में किसान रविंद्र को मलबे से निकाल कर फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन

इस हादसे में कमरे में रखा गृहस्थी का सामान, गल्ला व साइकिल बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें