हाकी टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल जीतकर पटियाला ने फाइनल के लिए जगह पक्की की। झारखंड ने कर्नाटक की टीम को 6-0 से हराया। उत्तर प्रदेश की टीम ने असम को 8-1 से मात दी।
इसके अलावा मुंबई की टीम ने कर्नाटक की टीम को 11 गोलों से रौंदा। उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम मैच चल रहे हैं। पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप में मंगलार को छह मैच खेले गए।
पहला मैच हाकी झारखंड एवं हाकी कर्नाटक के मध्य खेला गया जिसमें हाकी झारखंड की टीम ने हाकी कर्नाटक को 6-1 से हराया। हाकी झारखंड की ओर से बिरसी मुंडु ने हैट्रिक लगाई। शबनम लाकरा ने दो गोल व इटवारी मुंडु ने एक गोल किया।
दूसरा मैच उत्तर प्रदेश हाकी व असम हाकी के मध्य खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश हाकी ने असम हाकी को 8 -1 से हराया। उत्तर प्रदेश हाकी की ओर से टीम कप्तान प्रतिभा चौधरी व रीना देवी ने दो-दो गोल तथा साधना सिंह, श्रृष्टि सिंह, कविता मौर्या एवं पूजा कुंदु ने एक -एक गोल किया तथा असम हाकी की ओर से मात्र एक गोल मौल्ली यादव ने किया।
तीसरा मैच में ग्रुप बी का पहला सेमी फाइनल मैच हाकी पटियाला और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के बीच हुआ। इसमं हाकी पटियाला ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज को 1 के मुकाबले 2 गोल से हराया।
पटियाला की ओर से टीम कप्तान कुल विंदर कौर ने दो गोल दागे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से जसरीत कौर ही एकमात्र गोल कर सकीं। चौथा मैच हाकी पंजाब एवं हाकी भोपाल के मध्य खेला गया जिसमें हाकी पंजाब ने हाकी भोपाल की टीम को 4 -2 से हराया।
पांचवां मैच दि मुंबई हाकी एसोसिएशन एवं केरला हाकी के मध्य खेला गया जिसमें दि मुंबई हाकी एसोसिएशन लि0 की टीम ने केरल को 11-0 से हराया। छठा मैच हाकी बिहार एवं हाकी मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें हाकी मध्य प्रदेश की टीम ने हाकी बिहार को 2 - 0 से हराया।
इस अवसर पर सैयद अली ओल्मपियन, टूर्नामेंट निदेशक दविंदर भाटिया, एस के लहरी, नवीन सिंह, राकेश कुमार शर्मा, डा. मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।