जिले भर में मतगणना केंद्रों से दो सौ मीटर दूर पर लगाई गई बैरीकेडिंग के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जरूरी काम और दूसरे प्रांतों व जिलों से आने व जाने वाले लोगों को पैदल ही गतंव्य तक जाना पड़ा।
लवेदी में पुलिस ने भरथना ओवरब्रिज चौराहे व लखना रोड बंबा पुलिया पर बैरीकेडिंग लगा रखी थी। इसकी वजह से बकेवर हाईवे से चकरनगर जाने वाली सवारियों को पैदल ही जाना पड़ा।
बकेवर नेशनल हाईवे से पैदल चलकर लोग निकल रहे हैं। चकरनगर की ओर जाने वाले वाहनों को बकेवर के हाईवे से वंद्रपुरा होकर लखना चकरनगर की ओर निकाला गया।
जसवंतनगर मुख्य चौराहे के पास राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतगणना हो रही है। यहां से दो सौ मीटर दूर जसवंतनगर मुख्य चौराहे पर सर्विस रोड पर के दोनों तरफ पुलिस ने बैरीकेंडिग लगा रखी है। इससे इटावा-आगरा हाईवे से निकलने वालों वाहनों को आवागमन में दिक्कत हुई।
शहर के दुग्ध महाविद्यालय में मतगणना केंद्र बना है। महाविद्यालय के बाहर एआरटीओ मोड़ पर लगाई गई बैरीकेडिंग के चलते जिला अस्पताल को आने-जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ताखा तहसील के सामने भरथना-ऊसहराहार सुतियानी मोड़ भी बैरीकेडिंग लगाई गई थी। इसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वालों को दिक्कत हुई।