फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में यात्री घायल

Tue, 20 Oct 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक यात्री घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के जेतपुरा निवासी जय प्रकाश अवस्थी (45) अहमदाबाद के साबरमती क्षेत्र स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह घर आने के लिए साप्ताहिक साबरमती एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ट्रेन इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर करीब दो मिनट के लिए रुकी थी, लेकिन वह समय रहते नीचे नहीं उतर पाए।

ट्रेन चलने लगी तो उन्होंने उतरने की कोशिश की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म से रगड़ खाकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार कराया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें