फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः ईंटों पर मिले बारूद के कण, चोरी-छिपे बन रहे थे पटाखे

विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। कस्बे के मोहल्ला गुलियत में मकान में हुए विस्फाट में पुलिस को ईंट पर बारूद मिला है। घर में दो सिलिंडर सही सलामत मिले हैं जबकि तीसरे का पता नहीं चला है। गृहस्वामी का पटाखा बनाने का लाइसेंस तीन साल पहले निरस्त हो गया था। इसके बाद भी चोरी छिपे पटाखा बनाने का काम चल रहा था और घर में बारूद भी रखी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला गुलियत में गुरुवार सुबह 11 बजे हुए विस्फोट की सूचना के बाद जब इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची तो गृहस्वामी रफाकत ने पुलिस को सिलेंडर फटने की बात कही। आनन-फानन इकदिल थाना प्रभारी आबी सिंह ने फायर बिग्रड और उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया।
वहीं, सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। मलबा हटाने पर पुलिस को दो सिलिंडर सही सलामत मिले, जबकि तीसरा सिलिंडर नहीं मिला। गृहस्वामी के अनुसार घर में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। वहीं फोरेंसिक टीम को ईंटों से बारूद के अंश मिले हैं। आज कानपुर से फोरेंसिक टीम जांच करने आएगी।
विज्ञापन

सीओ सीटी अमित कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल मौके पर जांच के दौरान ईंटों पर बारूद के अंश मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि यहां पटाखों का निर्माण हो रहा था। घटनास्थल पर कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसके लिए पुलिस तैनात की गई है। जांच के लिए कानपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, वह शुक्रवार को जांच करने आएगी।
तीन पुश्तों से था पटाखा बनाने का कारोबार
रफाकत के पिता लाइक हसन और दादा कल्लू भी पटाखा बनाने का काम करते थे। एसपी सीटी कपिल देव सिंह ने बताया कि लाइक हसन की मौत के बाद पटाखा बनाने का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। दिवाली में रफाकत को केवल पटाखा बेचने का अस्थायी लाइसेंस दिया गया था। वहीं, पड़ोसी इसरार ने बताया कि दिवाली के बाद बहुत पटाखे बचे थे, जिसे रफाकत ने घर में रख लिया था।
पड़ोसी की भी दीवार गिरी
विस्फोट इतनी जोरदार थी आवाज पूरे इकदिल कस्बे में गुंज गई। मकान की दीवारे टूट 25 मीटर दूर जाकर गिरी। विस्फोट में पड़ोसी इसरार का मकान भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। एक पड़ोसी की मकान की दीवारों में दरार आ गई है।
दो बच्चियां भी हुईं चुटहिल
विस्फोट के दौरान मकान के गेट के पास खड़ी रफाकत की दो भांजी अनम (7) और जन्नत (5) भी मामूली रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन दोनों बच्चियों को मौके से हटा दिया और इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी, जबकि पड़ोसी इसरार ने दोनों बच्चियों को घायल देखा था।

पड़ोसियों से घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी कपिल देव सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH

विस्फोट के बाद मौके पर लगी भीड़ और खड़े पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विस्फोट के बाद घर के अंदर पड़ा मलवा और सिलिंडर। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें