फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ गांव में यमुना पर पैंटून पुल को मिली अनुमति

विज्ञापन
अनुमति मिलने पर पुल की एप्रोच होने लगी तैयार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। चकरनगर तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र के नौ गांव में यमुना नदी पर पैंटून पुल के निर्माण की अनुमति सेंच्युअरी विभाग ने दे दी है। नदी पर अस्थायी पुल बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। इस पुल के बन जाने से नदी के दोनों किनारों और आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नौगांव में यमुना नदी पर स्थायी पुल नहीं है। यहां हर साल लोक निर्माण विभाग पैंटून पुल का निर्माण कराता है। बरसात का सीजन आने से पहले पुल का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। अन्य महीनों में आवागमन के लिए पुल का ही सहारा होता है। इस साल पुल बनने का काम देरी से शुरू हो सका। यह क्षेत्र राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र अर्थात सेंच्युअरी में आता है। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए जनवरी माह में पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी।
तब से अनुमति का इंतजार था। अनुमति मिलते ही काम भी शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पैंटून पुल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अभी एप्रोच रोड तैयार हो रही है। इसके बाद पुल का काम शुरू होगा। अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद पुल का पूरा करके उसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें