फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के ड्रम में गिरकर कक्षा चार की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)।
विज्ञापन

सहसो थानाक्षेत्र के हनुमंतपुरा चौराहा स्थित एक घर में आठ वर्षीय बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने से रविवार दोपहर मौत हो गई। घर में बच्ची के न मिलने पर मां-पिता समेत ग्रामीणों ने खोजबीन की। उसका शव शाम करीब पांच बजे ड्रम के अंदर मिला तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हनुमंतपुरा चौराहा निवासी शिव वीर सिंह परिहार मजदूरी करते हैं। इनकी आठ वर्षीय एकलौती बेटी स्वाती गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। शिव वीर ने बताया कि बेटी रविवार को पड़ोस में कोचिंग पढ़ने गई थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटी। पत्नी पड़ोस के मकान में बैठी थी। बेटी ईंट के ऊपर चढ़कर ड्रम से मुंह हाथ धोने के लिए पानी निकालने लगी। तभी पैर फिसलने की वजह से वह ड्रम में गिर गई। इससे बेटी की मौत हो गई। काफी देर तक बेटी के नहीं मिलने पर खोजबीन की तो शाम करीब पांच बजे उसका शव ड्रम में मिला। बच्ची का शव ड्रम में मां बेहोश हो गई। पिता ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ कर लौट गई। बालिका के परिजनों ने देर शाम चंबल नदी के पास अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष साहसों मुकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें