फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बरसात में ही ढह गई पंचायत घर की दीवार

विज्ञापन
फोटो संख्या 27 टूटी पड़ी पंचायत घर की दीवार - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
गुरुवार को ब्लॉक महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ीकला में नवनिर्मित पंचायत घर की बाउंड्रीवाल पहली बरसात में ही गिर गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि उस समय खेत में कोई किसान काम नहीं कर रहा था जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पंचायत निर्माण कार्य में लगी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर उवालियां निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन

निवाड़ीकला-इंद्रापुर मार्ग पर पंचायत घर का निर्माण कराया गया था। फिलहाल अभी पूरा काम नहीं निपटा था और इसका उद्घाटन होना भी बाकी था।
गुरुवार को हुई पहली बरसात में ही इसकी दीवार गिर गई। ग्रामीणों की मानें तो पंचायत घर के निर्माण में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा गया है, जिससे दीवार एक बरसात भी नहीं झेल पाई।
विज्ञापन

गांव के पंकज त्रिपाठी का कहना है कि पंचायत घर के निर्माण में लगाई गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर कतई ध्यान नहीं दिया गया।
इसके कारण दीवार गिर गई। पंचायत घर का प्लास्टर भी अभी से ही उपटने लगा है। उनका कहना है कि अगर गुणवत्ता अच्छी होती तो दीवार न गिरती।
प्रधान प्रतिनिधि मुन्नू पाल बताते हैं कि खेत में जल निकासी न होने से जलभराव की समस्या रहती है। इसी कारण दीवार गिर गई।
जलभराव से निजात संबंधी प्रार्थनापत्र लेखपाल के माध्यम से एसडीएम को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें