फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जीतने के कुछ घंटे बाद बीडीसी सदस्य की मौत, महेवा के वार्ड 46 से जीती थीं रूबी चौहान

Tue, 04 May 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

पंचायत चुनाव लड़ीं रूबी चौहान की जीत के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। उनका सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा था। मौत की खबर से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में बकेवर महेवा ब्लॉक के वार्ड 46 से चुनाव लड़ीं रूबी चौहान की जीत के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। उनका सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचार चल रहा था। मौत की खबर से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन


रविवार शाम आए परिणाम में रूबी ने 260 मतों से जीत हासिल की थी। महेवा क्षेत्र पंचायत के वार्ड 46 इंगुर्री से रूबी चौहान (32) पत्नी दीपक चौहान चुनाव लड़ीं थीं। चुनाव के दौरान ही रूबी की तबियत बिगड़ गई थी।

परिजनों ने क्षेत्र के कई प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर तीन दिन पहले सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया था। डाक्टर ने रूबी को खून की कमी बताई थी।
विज्ञापन


गांव से कुछ युवक खून देने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे लेकिन रूबी को खून नहीं चढ़ाया जा सका। सोमवार देर रात रूबी की मौत हो गई। दीपक चौहान गांव में ही बिजली उपकरणों की रिपेरिंग करते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें