फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पंचम पैथर ने बिड़ौरी 11 को हराया, दीपक उर्फ छोटू बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरौली गढ़िया गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार रात पंचम पैथर पिपरौली गढ़िया और बिड़ौरी 11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में पंचम पैथर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिड़ौरी 11 को पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचम पैथर पिपरौली गढ़िया की टीम निर्धारित ओवरों में 74 रन की शानदार पारी खेली। टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन दीपक ने बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। पंचम पैथर के शीलू गेंदबाज ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट झटके। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिड़ौरी 11 टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण साझेदारियां कर मैच को फंसा दिया, लेकिन पिपरौली गढ़िया टीम ने अच्छी फील्डिंग करते हुए लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों ने चौके-छक्कों पर जमकर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता समिति की ओर से शानदार बल्लेबाजी और हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी तरह रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें