इटावा। पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी शहर में दुकान चलाता मिला। इस मामले में उसे निलंबित कर दिया गया है।
डीपीओरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एडीओ पंचायत ने बसरेहर की ग्राम पंचायत केशवपुर कला के राजस्व गांव मानिकपुर भीखन का निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के नियमित न आने की शिकायत की थी। सफाईकर्मी के दुकान चलाने की बात सामने आई थी। इस पर सफाई कर्मचारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव में न जाकर जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान खोले है। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत बढ़पुरा को जांच सौंप दी है। निलंबन की अवधि में कर्मचारी को मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है। (संवाद)