फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी नहीं उठाया कूड़ा

Thu, 20 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रहने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोग दुर्गंध से परेशान हैं।
विज्ञापन

वेतन, फंड व एरियर सहित सात सूत्री मांगों के लिए आवाज उठाकर सफाई कर्मी बेमियादी हड़ताल पर हैं। बुधवार को तीसरे दिन भी कूड़ा नहीं उठाया गया। इसके कारण सार्वजनिक स्थानों और मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे रहे। बालूगंज, आजाद रोड, जवाहर रोड, मोतीगंज आदि स्थलों पर कूड़े के ढेर दिखे।
हड़ताली सफाईकर्मी मुरारी लाल, रमेश चंद्र, ऋषि, देशबंधु, शंकर लाल व रमेश आदि ने बताया कि सात सूत्री मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। व्यापारी नेता विमल पोरवाल, प्रदीप पोरवाल का कहना है कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण गंदगी व्याप्त है। जिम्मेदारों को समस्या के समाधान का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि उपलब्ध बजट के आधार पर फिलहाल नियमित, संविदा सफाईकर्मियों के एक माह के वेतन का प्रबंध किया जा रहा है। ऐसे ही आउटसोर्स सफाई कर्मियों के चार माह के मानदेय की व्यवस्था की जा रही है। सफाईकर्मियों से वार्ता कर हड़ताल जल्द समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें