फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में आतंकी हमले के लिए पाक सेना दोषी-रामगोपाल

Sun, 03 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पठानकोट में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के लिए पाक सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना नहीं चाहती कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते मधुर हों।
विज्ञापन


यदि पाकिस्तान और हिंदुस्तान के रिश्ते सुधर जाएंगे तो पाकिस्तानी सेना का वजूद ही खत्म हो जाएगा। प्रो. यादव रविवार को सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक स्पर्धा के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमा पर आए दिन कोई न कोई चूक हो जाती है।

पठानकोठ हमले को दुखद करार देते हुए कहा कि दो दिन पहले जब पुलिस अधिकारी की गाड़ी छीनने की घटना हुई थी तो सतर्क रहने की जरूरत थी। हम सब जानते हैं कि पाकिस्तानी सेना कभी नहीं चाहती कि हिंदुस्तान से रिश्ते अच्छे रहें। वह अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए आईएसआई के माध्यम से गड़बड़ी कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का राजनैतिक नेतृत्व चाहता है कि हिंदुस्तान से रिश्ते सुधरें लेकिन सेना का नेतृत्व नहीं चाहता कि हिंदुस्तान से रिश्ते मधुर हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें