सैफई महोत्सव में बुधवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के नामी गिरानी कवियों ने कविता पाठ किया। जाने-माने कवि एवं पद्मश्री गोपाल दास नीरज एवं अशोक चक्रधर सहित अन्य कवियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
कवि सम्मेलन में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, प्रो रामगोपाल यादव, केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद कवियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव, संयोजक सांसद तेज प्रताप सिंह यादव एवं प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवि रमेश शर्मा एवं पूर्णिमा शर्मा ने कविता पाठ किया।
कवि सम्मेलन में गोपाल दास नीरज, हरिओम पवार, उदयप्रताप सिंह यादव, सुनील जोगी, अशोक यादव आदि ने अपने कविपा पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवि रामप्रकाश की युगांतर कारी पुस्तक का विमोचन भी किया गया।