फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भोली चौराहे के पास ओवरलोड टेंपो पलटा, दंपती घायल

Thu, 12 Nov 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भोली चौराहे के पास बृहस्पतिवार को ओवरलोड सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में चालक समेत छह से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन


काठमऊ गांव निवासी अरविंद कुमार (28) ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बच्चों अंशु व मनीष के साथ अलीपुरा में अपनी बहन के यहां दौज करवाने गए थे। वहां से घर लौटने के लिए वह परिजनों समेत समथर बंबा से टेंपो में सवार हुए थे। भरथना की ओर आ रहा टेंपो भौली चौराहे के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में अरविंद कुमार घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें