फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीपल के पेड़ के नीचे निकले सांप के सौ से अधिक बच्चे, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के सिरसा की मढ़ैया गांव में गुरुवार को उस समय खलबली मच गई, जब पीपल के पेड़ के नीचे ताश खेल रहे युवकों को बड़ी संख्या में सांप के छोटे-छोटे बच्चे दिखाई दिए। एक साथ सांप के सैकड़ों बच्चे देख आसपास मौजूद ग्रामीणों भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे गांव के युवा राजू, नितिन, सौरभ, सतीश, आलोक आदि ने सावधानी बरतते हुए सांप के बच्चों को एक-एक कर एकत्र किया। इसके बाद सभी सांप के बच्चों को बोरी में भरकर गांव की आबादी से दूर बीहड़ में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सांप और अन्य जीव बिलों में पानी भरने के बाद सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकल रहे हैं। इसी दौरान पीपल के पेड़ के नीचे सांप के बच्चों का झुंड दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों और घरों के आसपास सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय वन्यजीव विशेषज्ञ या संबंधित विभाग को सूचना देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें