फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही उखड़ गई लिंक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। लरखौर गांव से ककरई लिंक रोड कई जगहों से उखड़ा है। गड्ढों में तब्दील हो चुके इस मार्ग की मरम्मत एक सप्ताह पूर्व पीडब्ल्यूडी ने कराई थी। अब इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

जसवंतनगर को जाने वाले इस मार्ग से अक्सर जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की गाड़ियां गुजरतीं हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय लोग कई बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। नगला गुलाल निवासी विवेक ने बताया कि सड़क खराब होने से आना-जाना मुश्किल है। आलोक यादव का कहना है कि लरखौर गांव से ककरई जाने वाला लिंक मार्ग से लगभग 10 गांव जुड़ते हैं जिनमें नगला गुलाल, ककरई, गोबेपुर, बिहारी भटपुरा, धनुआ के लिए मार्ग जाता है। नगला गुलाल निवासी आलोक, विवेक, बृजेश, महेश, पप्पू आदि ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एई मोहम्मद अख्तर ने बताया कि सर्दी की वजह से डामर सड़क में सेट नहीं हो रहा है जिस वजह से लिंक रोड उखड़ गई है। इसे अतिशीघ्र बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें