फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहिन में 25 लाख की लागत से बन रहा माडल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत राहिन में वन ब्लाक वन पार्क योजना के तहत 25 लाख की लागत से न्यू माडल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस पार्क को आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर के निर्देशन में बन रहे इस माडल पार्क में बाउंड्रीवाल, मिट्टी जलभराव पेयजल संकट के लिए सबमर्सिबल पंप की स्थापना का काम अंतिम चरण में है। पार्क में ओपन जिम, बच्चों के झूले भी होंगे। शाम को हरियाली की चमक दमक दिखाई दे। इसके लिए स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी होगी। ग्राम प्रधान वीपी राजन ने बताया कि न्यू माडल पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसे आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पार्क में सुबह शाम योग व्यायाम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें