फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी नेता के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते सभासद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पालिका कर्मचारी नेता के खिलाफ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को कर्मचारी नेता पर कामचोरी, रिश्वतखोरी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने उसे निलंबित करने की मांग की। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उधर,पिछले दिनों जन्म प्रमाणपत्र बनाने को लेकर पालिका कर्मी और सभासद प्रतिनिधि के बीच मारपीट हो गई थी। मामला तूल पकड़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। चेयरमैन ने बीच-बचाव कराकर मामला निपटाया। कर्मचारी नेता राजीव यादव के कर्मचारियों का पक्ष लेने से नाराज सभासद लामबंद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन देकर कर्मचारी नेता राजीव यादव पर कामचोरी, रिश्वतखोरी व अभद्रता का आरोप लगाया। साथ ही गृहस्वामियों से अभद्रता की बात भी कही। उनकी बात सुनकर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंजू यादव, प्रेमलता दुबे, मनोज चौधरी, अतुल पचौरी, राम सिंह, सुनील यादव, उमेश कुमार, श्याम सिंह, शोभाराम, शाशि देवी, सभासद प्रतिनिधि सुनील दत्त अंबेडकर, रानी देवी,अभिषेक त्रिपाठी,अमित कुमार, मिथलेश यादव, प्रमोद कुमार, शब्बीर आलम, दिनेश कुमार विकास तोमर, नीलम गुप्ता, शिव कुमार चौहान,मीरा चौधरी,रूबी शाक्य आदि सभासद शामिल रहे।

दूसरी ओर इस संबंध में जब कर्मचारी नेता राजीव यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान सभासद मंजू यादव के पति पप्पू यादव ने कर्मचारी आदित्य वर्मा के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में उन्होंने कर्मचारियों का साथ दिया था। इसी खुन्नस में सभासद उनसे नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें