फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को बिना बेहोश किए ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन

Thu, 28 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
सर्जरी के बाद पुष्पा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। सैफई स्थिति उ.प्र.आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अवेक क्रोमोटामी यानि बिना बेहोश किए मैनपुरी निवासी पुष्पा देवी (45) की ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी की। यह आपरेशन न्यूरो सर्जन डॉ. अहमद अंसारी एवं न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. फहीम की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन डॉ. अहमद अंसारी तथा न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. फहीम ने बताया कि अवेक क्रोमोटोमी सर्जरी से ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में विशेष लाभ मिलता है । विश्वविद्यालय के कुलपति एवं न्यूरो  ऐनेस्थिसियोलाजिस्ट ब्रिग्रेडियर डॉ.टी. प्रभाकर ने बताया कि अवेक क्रोनोटामी में आधुनिक ऐनेस्थिेटिक मेडिसिन का उपयोग किया जाता है। जिससे मरीज जाग्रत अवस्था में रहता है और आपरेशन के दौरान उसे दर्द का अनुभव नहीं करता। इस दौरान मरीज की हृदय गति एवं ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है और मरीज बातचीत भी कर सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के न्यूरो सर्जरी विभाग से नियमित रूप से न्यूरो से संबंधित जटिल आपरेशन किए जा रहे हैं। वर्तमान में न्यूरोसर्जरी विभाग में अत्याधुनिक तकनीक वाले माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधाओं को भी जोड़ा गया है। सफल आपरेशन पर डॉ. टी. प्रभाकर, डॉ. अभय सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता, वित्त नियंत्रक पीएन सिंह तथा ऐनेस्थिसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा शुक्ला ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें