फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन उमड़े मरीज, इमरजेंसी कक्ष बना ओपीडी

Sat, 04 Nov 2017 11:55 PM IST
औरैया
विज्ञापन
इमरजेंसी में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

औरैया। जिला अस्पताल शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा की वजह से बंद था, सिर्फ गंभीर मरीज के लिए इमरजेंसी कक्ष खुला था, लेकिन दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से मरीजों की इमरजेंसी कक्ष में कतार की लग गई। मरीजों को वापस न लौटना पड़े इसलिए पहली बार ऐसा हुआ कि इमरजेंसी कक्ष को ओपीडी बनाया गया।

शनिवार को छुट्टी थी मगर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। महारथपुर के बाबेश्वर पुत्र नंद किशोर को जुकाम से सांस लेने में दिक्कत थी, इस पर डाक्टर ने उसे उपकरण लगाया। ठठराई के आठ माह के वीकेश पुत्र सुहाना का बदन अचानक तपने लगा। घरवालों ने बच्चे को इमरजेंसी कक्ष में दिखाया। वहीं तिलक नगर निवासी सरिता की तबीयत बिगड़ने पर उसे घर वाले जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


डाक्टर के खून की जांच लिखी लेकिन अवकाश के कारण जांच अब सोमवार को होगी। डाक्टर शत्रुघन सिंह ने बताया कि मरीजों की बढ़ी संख्या को देखते हुए शनिवार को 35 मरीजों के पर्चे बनाए गए, फिर उनको देखा गया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के बाद मरीजों की भीड़ कम हुई। इमरजेंसी कक्ष में रखी दवा खत्म हो जाने पर दवा काउंटर खोलकर मरीजों को दवा दी गई कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें