फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी, बच्चे पसीने में तर बतर, डीएम साहिबा कुछ तो रहम कीजिए

विज्ञापन
स्कूल से लौटते गर्मी में बेहाल बच्चे - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। अधिकतम तापमान 40 और 41 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर में सूरज से जैसे आग बरसती है। ऐसी गर्मी में दोपहर दो बजे छुट्टे होने पर स्कूली बच्चे बिलबिला जाते हैं। अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय सुबह सात से 11 बजे तक करने की मांग की है। अभी स्कूलों का समय आठ बजे से दो बजे तक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने गुरुवार को डीएम व बीएसए को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल देश दीपक तिवारी, संजय कुमार त्रिपाठी ,नागेंद्र प्रताप सिंह अजीत दुबे ,विमल शुक्ला, विनय वर्मा, प्रदीप सिंह राजावत ने स्कूल का समय बदने की मांग की। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक, अहसान अहमद, मंजू यादव, अमरपाल यादव, राजेश जादौन शामिल रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद और प्रभारी बी एस ए विनोद कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया।
बेहाल हो जाते बच्चे
महेवा/जसवंतनगर। बस्ती महेवा के संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदलना जरूरी है। गर्मी के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ सकती है। ग्राम रमपुरा निवासी हरगोविंद पाल भी समय बदलने की मांग की है। अधियापुर निवासी लाल सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी पड़ रही है। सरकार को चाहिए सरकारी स्कूलों के टाइम बदलना चाहिए। जिससे बच्चे समय पर घर पहुंच सकें। महलई निवासी हरिशंकर का कहना है कि गर्मी के चलते बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति भी घट गई है।

प्रभारी बीएसए विनोद पांडेय को ज्ञापन देते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें