फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की सुरक्षा में एक दरोगा व दो सिपाही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकरनगर। बिठौली के बंशरी गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में हुई पिता की हत्या के आरोपी अभी तक फरार हैं। अमर उजाला में मंगलवार को पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के घर फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन

छह जनवरी की शाम को बिठौली थानांतर्गत बंशरी गांव में हुए हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, लेकिन अभी कोई पकड़ में नहीं आया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला ने मंगलवार को समाचार प्रकाशित किया था। इसी का संज्ञान लेते हुए गांव में एक दरोगा व दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी है। बिठौली थानाध्यक्ष अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित परिवार सुरक्षा में है, आरोपियों की निरंतर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें