बकेवर में हाइवे पर गांव सराय मिट्ठे के पास दो बाइकों मे भिड़ंत हो गई। बाइक से नीचे गिरे युवक को पीेछे से आ रहे ट्रक रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
चकरनगर क्षेत्र के गांव बरचौली निवासी लकी पुत्र शिव मोहन अपने चाचा मोहन सिंह तथा नीमडांडा निवासी कमलेश के साथ बाइक से जा रहे थे। सराय मिट्ठे के पास सामने से आ रही दूूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप निवासी रसूलपुर थाना अजीतमल औरैया हादसे के बाद उछलकर सड़क पर गिर गया।
पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका साथी भोला पुत्र लल्लन घायल हो गया अन्य बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना महेवा के पास हुई है। यहां पर बाइक सवार ने छात्रा संध्या पुत्री अमरसिंह निवासी उझियानी को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
तीसरी घटना चितभवन पुल के पास हुई है। बाइक की टक्क र से प्रदीप निवासी कर्मगंज घायल हो गए। भरथना में पड़ियापुरा के पास बाइक फिसलने से उसपर सवार संजय दुबे पुत्र जगदीश नारायण, शशि शुक्ला पत्नी विनोद शुक्ला, अंकित पुत्र सतीश निवासी ब्रह्मनगर घायल हो गए।
बाइक की टक्कर से छात्रा जख्मी
महेवा (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा महेवा में स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।
लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा में 10वीं कक्षा की छात्रा संध्या पुत्री अमर सिंह राठौर गुरुवार की सुबह 8 बजे स्कूल जा रही थी। कालेज से कुछ ही दूरी पर तेजरफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
बाइक की टक्कर लगने से छात्रा घायल हो गई। सूचना पर कालेज के उप मंत्री राजू दुबे एवं मुख्य अनुशासक प्रताप नारायन तिवारी मौके पर पहुंचे और छात्रा को निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया।
घायल की मौत
इटावा। मंगलवार को इटावा भरथना मार्ग स्थित बंधारा के समीप आमने सामने मारुति वैन व मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार (32) पुत्र साहूकार सिंह निवासी ग्राम नगला रमन थाना एका जनपद फिरोजाबाद की मौत हो गई।
ट्रेन से गिरकर मौत
भरथना (इटावा)। बीती रात किसी ट्रेन से यात्रा के दौरान एक युवक की ट्रेन से गिरकर मर गया। उसका शव भरथना रेलव स्टेशन की पश्चिमी ओर डाउन खंबा नंबर 1138 / 2-4 के मध्य में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बताया कि उम्र करीब 18 वर्ष है। वह लाल शर्ट फुल पैंट काली व गले में सफेद डोरा डाले हुए था।
वहीं मौके पर मौजूद टीएम के पद पर तैनात अंतिम कुमार ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह शव की रखवाली कर रहा था। उसी समय पुलिस ने शव उठाने को कहा उसने मना किया तो अभद्रता की। उसने इसकी शिकायत सहायक मंडल अभियंता से शिकायत की है।