फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की देखरेख को रहेगा एक अटेंडेंट

Fri, 19 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत जारी किए गए वार्ड अटेंडेंट पास को दिखाता वार्ड ब्वाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के पुरुष वार्डों में अभी तक एक मरीज के साथ कई परिजनों के मौजूद रहने से वार्ड के अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था कर समस्या को दूर कर दिया है। अस्पताल के वार्डों में अटेंडेंट पास की व्यवस्था लागू कर दी गई है।  इसके तहत मरीज के साथ  सिर्फ  एक अटेंडेंट ही वार्ड में मौजूद रह सकेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वार्डों में भीड़ भाड़ की समस्या काफी पुरानी है। कई बार तीमारदारों की भीड़ के चलते वार्ड में मौजूद मरीजों को घबराहट व उलझन होने लगती थी।  इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने  प्राइवेट अस्पतालों व महानगरों के हाईटेक अस्पतालों की तर्ज पर कडे़ नियम लागू कर दिए हैं। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग- अलग रंग के पास जारी किए गए हैं। यह पास मरीज के साथ रहने वाले अटेंडेंट को दिए जाएंगे।

नए नियम के अनुसार मरीज के साथ वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट ही रह सकेगा। जो व्यक्ति मरीज के साथ वार्ड में रहेगा, उसके नाम की इंट्री के साथ पास दिया जाएगा। वही व्यक्ति वार्ड में अटेंडेंट के रूप में मरीज के साथ रह सकेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति वार्ड में मरीज के पास नहीं जा सकेगा। पास की जांच के लिए प्रत्येक तल पर वार्डों के मुख्य गेट पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। यह व्यक्ति वार्ड में आने -जाने वाले लोगों पर नजर रखेगा। गेट से डाक्टर और अस्पताल कर्मचारी के अलावा सिर्फ पास धारक अटेंडेंट को ही वार्ड में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें