फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को भरथना चौराहे से पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पत्नी फरार है। गांव बनकटी खुर्द के मिलाप ने सात माह पहले धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


इसमें बताया था कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के समोखन और कमलेश कुमारी ने सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अप्रैल 2019 में उससे छह लाख रुपये लिए थे। कुछ समय बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। उसे लेकर लखनऊ पहुंचे तो पत्र फर्जी होने की बात सामने आई।

दंपती से रुपये मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने और एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद जून 2022 में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह 10 बजे आरोपी समोखन को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी की फरार पत्नी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें