फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगरों की तर्ज पर जिले में दौड़ेंगे ऑटो

Sun, 05 Jul 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में जल्द ही सुधार नजर आए। शहर की सड़काें पर महानगरों की तर्ज पर सवारियां लेकर ऑटो दौड़ेगे। इसके लिए परिवहन विभाग ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


ऑटो का रूट निर्धारित करके उनकी कलर कोडिंग की जाएगी। इससे यात्रियों पर अपने रूट पर जाने में सहूलियत होगी। अभी तक जिले में चलने वाले ऑटो के लिए कोई गाइड लाइन नहीं है। ऑटो चालकों की मर्जी से दौड़ रहे हैं।

उन्हें जहां की सवारियां मिलती वह वहीं के लिए चल देते हैं। अब ज्यादा समय तक ऑटो चालकों की मनमर्जी नहीं चलेगी। जिले में भी महानगरों की तर्ज पर ऑटो चालकों के लिए गाइड लाइन तैयार होगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने ब्लू प्रिंट तैयार करके कार्रवाई शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत ऑटो का रूट निर्धारित किया जाएगा। रूट के लिए एक विशेष रंग की कोडिंग की जाएगी। इस रंग की पट्टी सभी ऑटो पर रहेगी। यात्री ऑटो पर कलर कोडिंग देखकर ही यात्री उनके रूट को समझ जाएंगे।

रूट के साथ ही किराया भी परिवहन विभाग की ओर से तय किया जाएगा। यानि साफ है कि ऑटो चालक मनमर्जी से किराया नहीं वसूल पाएंगे। रूट निर्धारित होने से पब्लिक को शहर में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

एआरटीओ बीके सिंह ने बताया कि ऑटो के लिए रूट निर्धारित किए जाने के साथ ही कमेटी गठन की प्रक्रिया चल रही है। पूरे मामले को लेकर प्रस्ताव तैयार करके डीएम के पास भेजा गया है। अनुमति मिलते ही कमेटी का गठन करके कोडिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।

कलर कोडिंग को बनेगी कमेटी
कलर कोडिंग के लिए एक कमेटी का जल्द ही गठन होगा। कमेटी में पुलिस, प्रशासन और परिवहन और ट्रैफिक विभाग के अफसर शामिल रहेंगे। कलर कोडिंग कमेटी के लिए टीम को प्रस्ताव परिवहन विभाग की ओर से भेजा जा चुका है। अब सिर्फ डीएम की अनुमति मिलना शेष है।

दिए जा चुके हैं ऑटो को परमिट
नई व्यवस्था के तहत ऑटो का संचालन शहर से 16 किलोमीटर परिधि में होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने परमिट जारी कर दिए हैं। 16 किलोमीटर की परिधि का सेंटर प्वाइंट रेलवे स्टेशन को माना गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें