फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर भिड़े चार वाहन, दो की मौत

Sat, 03 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर में दिल्ली-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर जमुनाबाग के पास एक के बाद एक चार वाहन भिड़ गए। हादसे में बस में सवार दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे पर वाहनों की भिड़ंत होने के कारण एक लेन पर रातभर हाइवे बाधित रहा।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब दस बजे आगरा की तरफ  से आ रहे मारबल लदा ट्रक हाईवे पर पड़ी गीली मिट्टी में फिसलकर पलट गया। करीब एक घंटे बाद सड़क पर पडे़ इस ट्रक में पीछे से आ रहा बालू लदा ट्रक टकरा गया। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची।

दोनों ट्रक जैसे के तैसे हाइवे पर पड़े रहे। रात करीब दो बजे दिल्ली से आजमगढ़ शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में टकरा गई। हालांकि एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद सुबह करीब पौने चार बजे तीर्थयात्रियों को लेकर आगरा से गंगा सागर जा रही प्राइवेट बस सड़क पर पड़े वाहनों से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने केबिन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। तब तक केबिन में बैठे यात्री रज्जो सिंह (60) पुत्र थान सिंह निवासी हनुमान नगर फतेहाबाद आगरा की मौत हो चुकी थी।

गंभीर रूप से घायल रोहतान सिंह (70) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बिजामई जिला आगरा ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घायल सुंदर सिंह पुत्र निहाल सिंह आगरा को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हाइवे पर वाहनों की भिड़ंत से एक लेन पर रात भर यातायात बाधित रहा। सुबह पुलिस ने क्रेन से सभी वाहनों को किनारे कराया तब यातायात शुरू हुआ। बस यात्रियों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण लगातार वाहन भिड़ते रहे। तीर्थ यात्री दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना हुए। बस में नगला पाटम फतेहाबाद क्षेत्र के लोग सवार थे।

पुलिस की लापरवाही पड़ी दो जान पर भारी  
जसवंतनगर (इटावा)। गुरुवार की रात पहला ट्रक रात करीब दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जबकि बस पौने छह घंटे बाद करीब पौने चार बजे टकराई। हादसे के लिए क्षेत्रीय लोग पुलिस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों के मुताबिक पहला ट्रक रात करीब दस बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके बाद पौने चार बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस तब पहुंची जब तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पड़े वाहनों से भिड़ी और दो लोगों की जान चली गई। पुलिस समय रहते वाहनों को हाइवे पर से हटवा देती तो दो की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें