फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को नीलकंठ को 56 भोग अर्पित

Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21::::::नीलकंठ मंदिर में छप्पन भोग से किया गया भगवान भोलेनाथ का श्रंगार। संवाद
विज्ञापन

फाेटो 22:::::ज्ञान मंदिर में किया गया भगवान शिव का श्रंगार। संवाद
फोटो 23:::::चकरनगर के खेरा शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्वालु।


पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को नीलकंठ को 56 भोग अर्पित

क्रासर
राधा बल्लभ मंदिर में ठाकुर जी का भगवान शंकर स्वरूप किया श्रृंगार



संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार पर नीलकंठ महादेव का फूलों व पत्तियों की बेलबूटियां बनाकर मनमोहक श्रंगार किया गया। साथ ही 56 भोग का दरबार सजाया गया। शाम को भक्तों ने दर्शन कर किए। जबकि प्राचीन शिव मंदिर समेत कई अन्य शिव मंदिरों में पुरुषोत्तम मास की वजह से श्रृंगार नहीं किया गया।



नीलकंठ मंदिर में सुरेश यादव नर भगवान नीलकंठ को छप्पन भोग अर्पित किए। श्रृंगार विवेक गुप्ता ने किया। मंदिर परिसर के बाहर मेला भी लगा जिसमें बच्चों ने झूले आदि का आनंद लिया। महिलाओं ने खरीददारी की। व्यवस्था बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश वाजपेई, उपाध्यक्ष केके अवस्थी, लाल दिग्दर्शन सिंह यादव, महामंत्री राजीव मिश्रा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष केके द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, जगदीश यादव, रमेश यादव ने सहयोग प्रदान किया। फ्रेंड्स कॉलोनी ज्ञान मंदिर स्थित पर भोले नाथ का साक्षात गंगा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मेला का आयोजन भी किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी श्याम किशोर मिश्रा ने पूजन करवाकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन मंदिर के कपाट खुलवाएं।
विज्ञापन


कमेटी परिसर की ओर से पुष्पेंद्र गुप्ता, भोले पाठक, संदीप अग्रवाल, अखिलेश पाठक, मोहित वर्मा, प्रभाकर पालीवाल, दीपक दुबे, अनमोल दीक्षित एडवोकेट, आदि ने सहयोग प्रदान किया। छैराहा स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर में ठाकुर जी महाराज का भगवान शंकर के स्वरूप में श्रृंगार किया गया गया। शाम को श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन






-

चकरनगर में कालेश्वर और भारेश्वर में गूंजे बम-बम भोले


चकरनगर। सावन के तीसरे सोमवार को तीर्थ क्षेत्र चंबल के इलाके में स्थापित मंदिरों में भारी भरकम संख्या में लोगों ने कारों को जलाभिषेक किया। भारेश्वर और कालेश्वर मंदिर में बम-बम भाेले की जयकार गूंजने लगी। दोनों ही मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। वहीं बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। उधर, हजारी महादेव मंदिर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगाें ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें