फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फेसबुक पर महिला ने शिक्षिका बताकर युवक को फंसाया

Mon, 07 Aug 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फेसबुक पर महिला ने अपने आपको शिक्षिका बताकर युवक से दोस्ती कर शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़ित ने जसवंतनगर थाने में कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत होने के कुछ दिन बाद महिला ने सोशल मीडिया पर फोन नंबर मांगा और फोन से बात करने लगी। उसने स्वयं को सरकारी शिक्षिका बताकर अपना निवास सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बताया था। कुछ दिन बाद महिला अपने परिवार के साथ उसके घर आई और शादी की बात करने लगी। जब पीड़ित ने शादी करने से मना किया तो महिला ने झांसा देकर शोषण करने का मुकदमा थाना सिविल लाइन में दर्ज करा दिया। तब पता चला कि महिला सरकारी शिक्षिका नहीं है और विवाहिता है। जोकि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फंसाकर ठगी करती है। जसवंतनगर पुलिस ने महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें