फोटो 19: बालेश्वर की फाइल फोटो
- आगरा, थाना बाह क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के लोग टीका चढ़ाने गए थे भिंड
-बुधवार रात लौटते समय हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आगरा के थाना बाह क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के लोग टीका चढ़ाने बुधवार शाम को लोडर से भिंड गए थे। देर रात लौटते समय लोडर चलते डंपर में पीछे से घुस गया। इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि 15 घायलों का इलाज शुरू है।
बुधवार शाम को आगरा, थाना बाह क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के लोग टीका लगुन कार्यक्रम में शामिल होकर लोडर से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही लोडर पछायगांव के पास पहुंचा इस दौरान आगे चल रहे डंपर में लोडर पीछे से घुस गया। घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर शिवम राजपूत ने बालेश्वर (60) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल राणा प्रताप (65), श्याम नरेश (62), भोजराज (70), अरविंद (25) और धर्मेंद्र (50) को जिला अस्पताल के बाद परिजन आगरा के निजी अस्पताल ले गए। वहीं अन्य घायल सत्यवीर, प्रवीण, कल्ला, इंद्रवीर, प्रांजल, दिनेश, श्रवण, उपेंद्र, हरेंद्र और दशरथ को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में चल रहा है। बालेश्वर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।