फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओएचई में आई खराबी, ट्रैक एक घंटे रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम इटावा-सरायभूपत रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन रेलवे की ओएचई में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान आने वाली वंदे भारत, शताब्दी, गोमती, अलीगढ़-गोविंदपुरी समेत छह ट्रेनों को इटावा समेत जसवंतनगर, बलरई स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियरों की टीम ने करीब एक घंटे मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक बहाल कर दिया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। इसके अलावा अलीगढ़-गोविंदपुरी सुपरफास्ट मेमू को जसवंतनगर रेलवे स्टेशन, टूंडला-कानपुर सेंट्रल, शताब्दी को बलरई रेलवे स्टेशन पर रोका गया। खराबी दूर होने के बाद डाउन लाइन पर खड़ी ट्रेनों को निकाला गया। इस मामले में उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें