फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: माइनर ओवरफ्लो की सूचना पर दौड़े अफसर

Wed, 17 Jan 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 03:::: भरथना में लंगूर की मठिया के पास स्थित माइनर की साफ सफाई करती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन

- सफाई न होने की वजह से बढ़ने लगा था माइनर का पानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। रेलवे ट्रैक के नीचे से निकले माइनर का पाइप चोक हो गया। इससे माइनर का पानी बढ़ने लगा। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी लेकर निकले और माइनर सफाई कराई। ऐसे में ट्रैक पर पानी आने से बच गया।

लंगूर की मठिया के सामने स्थित दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के नीचे से निकले कंधेसी माइनर की पुलिया के अंदर पड़ी साइफन (पाइप)में मलवा फंसने से बुधवार की सुबह करीब सात बजे माइनर का पानी जाम होने लगा। पानी का स्तर बढ़ने की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस पर सहायक अभियंता द्वितीय अरविंद कुमार व अवर अभियंता चंद्र प्रकाश सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी-ट्रैक्टर आदि मदद से लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद साइफन में फंसा मलवा बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे पानी का फ्लो सामान्य होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। टीम में जिलेदार रामकुमार शाक्य, सींच पर्यवेक्षक उमाशंकर गुप्ता, उपेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें