फोटो 31::::नगर पालिका में निरीक्षण करतीं चेयरमैन ज्योति गुप्ता। संवाद
दूसरे दिन नगर पालिका इटावा की चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने सभी पटलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने शनिवार को पद ग्रहण करने के दूसरे दिन शनिवार को पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
शनिवार को हुए निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एनएल कुशवाह मौजूद मिले, जबकि सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात सुरेन्द्र कुमार व आनंद कुमार की कुर्सियां खाली मिलीं। इस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। कारण पूछने पर एक ने बीमारी के कारण छुट्टी लेने की बात कही गई, जबकि सुरेन्द्र कुमार के लेट आने की बात पता चली।
स्टोर रूम में लिपिक आकाश बाबू वहां तैनात कर्मचारियों की संख्या तीन कर्मचारी तैनात होने की बात कही। इस पर उन्होंने तीन-तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक कार्यालय में तैनात होने का कारण पूछा। कोई संतोषजनक जवाब लिपित नहीं दे सके। जलकर गृहकर विभाग में कर्मचारियों की संख्या कई गुना अधिक होने के बावजूद वह काम काज के बारे में सही जानकारी न दे सके। निर्माण विभाग में तैनात जेई हेमंत कुमार भी अपने कार्यालय से गैरहाजिर मिले। बताया गया वह 22 से 28 तक की छुट्टी लेकर गए हैं।
जेई की ओर से छुट्टी के लिए बिना आवेदन की स्वीकृति नहीं मिलने के बावजूद कार्यलय छोड़ दिया था। राजस्व कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर यहां कुल 13 कर्मचारियों तैनात थे। इसमें 11 की हाजिरी लगी हुई थी, जबकि दो नहीं आए थे। उनका कालम खाली छूटा हुआ था। इस पर पालिकाध्यक्ष ने दोनों कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाकर सख्त लहजे में चेतावनी दी।
पदभार संभालने व कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, एकाउंटेंट सुनील बाबू, रत्नेश भदौरिया मौजूद रहे। निरीक्षण से पालिका कर्मचारियों ने उनका स्वागत सम्मान। कई समाजसेवियों ने कार्यालय पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने कार्यालय से निकलकर सबसे पहले ईओ कार्यालय का निरीक्षण किया।